
इंदौर. यातायात पुलिस की टीमें शहर में नो एंट्री नियम का उल्लंघन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं. जिसके तहत मंगलवार की सुबह सूबेदार आशा यादव की टीम ने देवास नाका की ओर नो एंट्री मार्ग में प्रवेश करती बस को रोककर 5,000 रुपए का चालान किया. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमानुसार वाहन चलाएं ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.
