लंबे इंतजार के बाद वार्ड 13 में शुरू हुआ सड़क निर्माण, क्षेत्रवासियों में हर्ष

सीहोर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में शनिवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ. लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क प्रवीण राठौर के घर से लेकर बबलू सेन के घर तक निर्मित की जाएगी.

लंबे समय से इस मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 13 में यह सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित था, जिसे अब प्राथमिकता के साथ शुरू किया गया है. सड़क बनने के बाद क्षेत्र में धूल-मिट्टी और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा.

उन्होंने आगे कहा कि नपा परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है, ताकि किसी भी क्षेत्र के नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े. आने वाले समय में भी शहर के विभिन्न वार्डों में ऐसे ही निर्माण कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा सड़क के निर्माण से वार्ड की तस्वीर बदलेगी. कार्यक्रम में वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, तुलसीराम सेन काका, निलेश राठौर, संतु ओझा, गोविंद मीणा आदि उपस्थित रहे.

Next Post

कलश यात्रा के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ

Sun May 3 , 2026
सीहोर। ग्राम महुआखेड़ी में सात दिवसीय विशाल एकादश कुण्डिय श्री रुद्र महायज्ञ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आरंभ हो गया. आठ मई तक यहां पर शाम को भंडारे के अलावा रात्रि को रामलीला का आयोजन किया जाएगा. यज्ञ संचालक पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में सुबह 51 से अधिक […]

You May Like