बावड़ियाकलां जिनालय में भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण महोत्सव मनाया

भोपाल: बावड़ियाकलां स्थित श्री 1008 भगवान वासुपूज्य जिनालय में भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन परिवार सहित शामिल हुए। देश के विभिन्न शहरों और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे।
महोत्सव की शुरुआत भगवान महावीर के अभिषेक और शांतिधारा से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित कर पुण्यार्जन किया। मंदिर समिति की ओर से वात्सल्य भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन ने श्री विद्या प्रमाण साधु वसतिका के लिए सहयोग देने वाले सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने वसतिका को भव्य स्वरूप देने के लिए समाजजनों से आगे भी सहयोग की अपील की, ताकि पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का वहां प्रवास हो सके। आयोजन में अनेक समाजजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

घर के बाहर रखे पीतल-तांबे के घड़े चोरी

Tue Nov 10 , 2026
इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के राजेश नगर में घर के बाहर रखे पीतल और तांबे के दो घड़े चोरी हो गए. 45 वर्षीय फरियादी विकास उर्फ विक्की भिलवारे ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे नितिन शिरसाट, जिसे वह पहले से जानता है, दीपावली का इनाम लेने उसके […]

You May Like