इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के राजेश नगर में घर के बाहर रखे पीतल और तांबे के दो घड़े चोरी हो गए. 45 वर्षीय फरियादी विकास उर्फ विक्की भिलवारे ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे नितिन शिरसाट, जिसे वह पहले से जानता है, दीपावली का इनाम लेने उसके घर आया था.
उसने इनाम देने से मना किया तो नितिन वहां से चला गया. कुछ देर बाद उसने घर के बाहर जाकर देखा तो वहां रखे पीतल और तांबे के दोनों घड़े गायब थे. उसे आशंका है कि नितिन ही घड़े चोरी कर ले गया है. पुलिस ने नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
