इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में इंदौर महू रोड स्थित मालवीय नगर में सवारी बैठाने की बात पर बाइक चालक ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी. 27 वर्षीय फरियादी अजय वर्मा ने पुलिस को बताया कि महू रेलवे स्टेशन पर सवारियों को ज्यादा बैठाने की बात को लेकर बाइक चालक ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया.
उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने हाथ में लिए पाइप से हमला कर दिया. इससे उसके बाएं कान के पास चोट लगी और खून निकलने लगा. आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया. पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
