भोपाल:भोपाल में सामने आए “लव जेहाद” के मामले पर राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की चुप्पी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने इस प्रकरण में भोपाल से महिला मंत्री कृष्णा गौर की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, लव जेहाद ने पूरे देश को हिला डाला और महिला मंत्री ने मुँह पर डाल रखा है ताला? प्रदेश की बेटियों का बार-बार चीरहरण हुआ और महिला मंत्री ने मौन धारण कर रखा है ? उन्होंने कहा यह महिला सशक्तिकरण की उस संकल्पना पर भी सवालिया निशान है, जिसकी दुहाई भाजपा बार-बार देती आई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं पर संकट आता है, तो उनसे जुड़े मंत्रालय की ज़िम्मेदारी होती है कि वे आगे आएं, आवाज़ उठाएं। पर यहां तो हालात बिल्कुल उलटे हैं। भोपाल की कृष्णा गौर ने इतने बड़े गम्भीर मामले में अपना मुंह नहीं खोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यदि महिला मंत्री ऐसे मामलों में भी मूकदर्शक बनी रहें, तो फिर यह बताइए कि बेटियों की आवाज़ कौन उठाएगा ?
