जनसुनवाई में 35 शिकायतें, पारिवारिक विवाद से लेकर जमीन धोखाधड़ी तक के मामले पहुंचे

इंदौर: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर 35 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें पति और ससुराल पक्ष द्वारा परेशान करने, पड़ोसियों से विवाद, पैसों के लेन-देन, प्लॉट-मकान और जमीन संबंधी धोखाधड़ी सहित महिला अपराध और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें शामिल रहीं.
जनसुनवाई में एक युवती को झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी देने संबंधी शिकायत भी सामने आई.

इसके अलावा सुनवाई नहीं होने की शिकायत लेकर भी आवेदक पहुंचे. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए. पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को आवेदकों के सामने और फोन के माध्यम से भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान शिकायतों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस द्वारा आपसी और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी की जा रही है, ताकि ऐसे मामलों का शांतिपूर्ण और शीघ्र निराकरण किया जा सके.

Next Post

राहगीर वृद्ध को बाईक सवार ने मारी टक्कर

Tue Nov 10 , 2026
सरई । सरई थाना क्षेत्र के पोड़ी डोल गांव के एक परिवार में दीपावली खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। हुआ यूॅ कि एक राहगीर वृद्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार चालक ने टक्कर मार दिया, जहां वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।सरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम […]

You May Like