राहगीर वृद्ध को बाईक सवार ने मारी टक्कर

सरई । सरई थाना क्षेत्र के पोड़ी डोल गांव के एक परिवार में दीपावली खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया। हुआ यूॅ कि एक राहगीर वृद्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार चालक ने टक्कर मार दिया, जहां वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।सरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी डोल निवासी जयकरण सिंह पिता राय सिंह उम्र 62 वर्ष बीती शनिवार की रात में अपने घर पैदल जा रहा था कि इसी गांव के आरोपी भगवानदास यादव पिता रामकिशोर यादव उम्र 18 वर्ष ने तेज गति से बेकाबू मोटरसाइकिल चलाते हुये जयकरण को टक्कर मार दिया, जहां जयकरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, साथ ही ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया। घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पहुंच जांच पड़ताल करते हुये शव एवं आरोपी को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी तेज गति से बाईक चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

Next Post

पति ने पत्नी की गला घोंट कर की हत्या

Tue Nov 10 , 2026
ग्वालियर। शहर में तारागंज पुल के पास की एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। हुजरात कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like