ट्राई ने टेलीविजन चैनलों के लिए विज्ञापन की समय सीमा समाप्त की

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने टेलीविजन चैनलों पर विज्ञापन की समय सीमा समाप्त कर दी है।

प्राधिकरण ने इस संबंध में 14 मई 2012 को जारी सेवा गुणवत्ता मानक (टेलीविजन चैनलों में विज्ञापन की अवधि) विनयमन, 2012 को गुरुवार को वापस ले लिया। साथ ही इस नियम के तहत जारी सभी आदेशों को निर्देशों को भी वापस ले लिया गया है।

इस नियम के तहत टेलीविजन चैनलों पर एक घंटे में अधिकतम 12 मिनट तक विज्ञापन दिखाने का प्रावधान था।

ट्राई ने यह नियम केबल टेलीविजन नेटवर्क्स नियम, 1994 के नियम 7 के उपनियम 11 के अनुरूप जारी किया था। केंद्र सरकार ने 21 अगस्त 2026 को इस उपनियम को समाप्त कर दिया था। प्राधिकरण की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसी के मद्देनजर वह भी अपने जारी नियम को वापस ले रहा है।

 

Next Post

38,925 रुपए के चेक के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप, एसपी से शिकायत

Thu Sep 10 , 2026
कटनी। महाकोष तेल व्यवसाय से जुड़े एक पार्टनर ने 38,925 रुपए के चेक के कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति को भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने मामले में बैंक अधिकारियों की लापरवाही और षड्यंत्रपूर्वक धोखाधड़ी किए जाने की आशंका जताते […]

You May Like