नवरात्रि पर बागेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब

छतरपुर। नवरात्रि पर छतरपुर स्थित सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के दर्शन केवल सच्चे समर्पण भाव से ही सार्थक होते हैं, किसी भी प्रकार के प्रलोभन या लालच से नहीं।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो भक्त केवल किसी लाभ या शर्त के आधार पर दर्शन करना चाहते हैं, उन्हें ईश्वर की अनुकंपा नहीं मिलती। वहीं सच्चे श्रद्धा और समर्पण भाव से आने वाले भक्तों पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है।

सेवादारों को भी उन्होंने निर्देश दिया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर भक्तों को विशेष भेंट या दर्शन का अवसर न दें। उन्होंने एक उदाहरण साझा किया, जिसमें एक भक्त ने अस्पताल के लिए दान की पेशकश की थी, लेकिन शर्त रखी थी कि उसे पाँच मिनट अकेले भेंट करनी होगी। शास्त्री ने ऐसे प्रलोभन को सख्ती से अस्वीकार कर दिया।

नवरात्रि के पावन दिन पर धीरेंद्र शास्त्री ने मां कालरात्रि के स्वरूप का वर्णन किया और बताया कि मां पार्वती ने शुंभ-निशुंभ जैसे राक्षसों का संहार करने के लिए यह रूप धारण किया था। सुबह स्नान और ध्यान के उपरांत उन्होंने गांव की देवी और बागेश्वर धाम में स्थापित 64 योगिनियों की पूजा-अर्चना की।

Next Post

कई दिन पुराना युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon Sep 29 , 2025
शहडोल। रविवार को देवलोंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में घर के कमरे में कई दिन पुराना युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि करौंदिया गांव में स्थित एक घर के कमरे में युवक का कई दिन पुराना शव मिलने की जानकारी […]

You May Like