समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक: बी, सी और डी ग्रेड में आने वाले विभाग ए ग्रेड में आने के लिए मेहनत करें

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति और लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा बी, सी और डी ग्रेड में आने वाले विभाग ए ग्रेड में आने के लिए मेहनत करें। नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। संतोषजनक कार्य करने वाले विभागों को कलेक्टर ने बधाई दी।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई से संबंधित पत्रों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से कलेक्ट्रेट में जमा करें ताकि आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट केस पेंडेंसी की भी प्रत्येक टीएल बैठक में समीक्षा की जाएगी।

सीएमएचओ को निर्देशित किया कि वय वंदना योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड शिविरों की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करे।

डीपीसी एवं एसी ट्राइबल को निर्देश दिए कि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस अनिवार्य कराए तथा शिक्षकों द्वारा अनुपालन न करने पर उन्हें नोटिस जारी करे। साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों का विश्लेषण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। साथ ही जिन हॉस्टल वार्डन द्वारा कार्य में लापरवाही की जाएगी उन पर तुरंत कार्रवाई की करें एवं उस कार्रवाई से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएं।

डीडीए को निर्देशित किया कि किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित करे तथा जैविक हाट का निरीक्षण कर कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे।

जिला परियोजना अधिकारी को सख्ती से निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे, फील्ड विजिट बढ़ाए तथा व्यवस्था सुधारने सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी में मेन्यू अनुसार भोजन न मिलने पर संबंधित समूहों और दर्ज बच्चों की उपस्थिति कम पाई जाने पर सहायिकाओं को नोटिस जारी कर कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने कहा कि तकनीकी त्रुटियों के कारण हितग्राहियों को भुगतान न मिलने के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ई-केवाईसी को लेकर सभी जनपद पंचायत सीईओ गंभीरता से कार्य करें इस हेतु शिविरों के आयोजन की कार्ययोजना बनाकर प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा नोटिस जारी किए जाएंगे।

उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि कर्मचारी–अधिकारी की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर भी करना सुनिश्चित करे।

साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल, हॉस्टल, निर्माण कार्य, अस्पताल एवं अन्य शासकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण परख ऐप के माध्यम से करना सुनिश्चित करे।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री निर्मला कलमे,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र बघेल सहित विभिन्न विभाग प्रमुख एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की मौत

Tue Dec 9 , 2025
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के मालखेड़ा फंटा हाईवे पर सोमवार रात एक सडक़ हादसे में 30 वर्षीय मजदूर किशन पिता बाबूलाल भील की मौत हो गई। वह चित्तौडग़ढ़ के अम्बोलिया निवासी था और ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो […]

You May Like