हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की मौत

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के मालखेड़ा फंटा हाईवे पर सोमवार रात एक सडक़ हादसे में 30 वर्षीय मजदूर किशन पिता बाबूलाल भील की मौत हो गई। वह चित्तौडग़ढ़ के अम्बोलिया निवासी था और ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथी किशनलाल पिता राजू कुमावत और मालखेड़ा के ग्रामीण विरेन्द्र पाटीदार, दिलीप धाकड़, कुंदन पाटीदार, प्रभुलाल तुरंत मौके पर पहुंचे।

पीछे बैठने के दौरान गिरा, पहिया चढ़ा

किशनलाल अपने साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर चित्तौडग़ढ़ से मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी जा रहा था। सोमवार रात मालखेड़ा फंटा हाईवे पर चलते ट्रैक्टर में वह आगे से पीछे बैठने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को विरेन्द्र पाटीदार के वाहन से सोमवार रात ही जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार रात लगभग 9 बजे गंभीर चोटों के कारण किशनलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस देर रात जिला चिकित्सालय पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को नीमच जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Next Post

पश्चिमी रिंग रोड पर प्रशासन की कार्रवाई: देपालपुर में किसानों की खड़ी फसल पर चला बुलडोज़र

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर. पश्चिमी रिंग रोड से प्रभावित गांवों में प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. सांवेर के बाद अब देपालपुर क्षेत्र में भी किसानों की खड़ी फसल पर बुलडोज़र चलाए जाने से नाराज़गी बढ़ गई है. राजस्व अमले ने रोलाई और ललेडीपुरा गांव में करीब 50 किसानों की फसल […]

You May Like