फार्महाउस पर तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

इंदौर: शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. कनाड़िया थाना पुलिस ने टिगरिया मेन रोड स्थित संजीव पैराडाइज फार्म हाउस पर छापा मारकर डीजे संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि फार्महाउस में रात एक बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे चलाया जा रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे संचालक 32 वर्षीय कुनाल ठाकुर निवासी बाबूमुराई कॉलोनी एयरपोर्ट रोड और मेनेजर 36 वर्षीय राजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी पाटनीपुरा को पकड़ा. दोनों के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने मौके से चार डीजे साउंड स्पीकर और एक साउंड मिक्सर मशीन जप्त की है. थाना प्रभारी का कहना है कि थाना क्षेत्र में देर रात कार्यक्रमों में कानफोड़ू आवाज में डीजे बजाने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

Next Post

शुभ संयोगों में कल होगा करवा चौथ, सुहागिनों को मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Thu Oct 9 , 2025
सिंगरौली: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और सौभाग्यवती महिलाओं का प्रिय पर्व करवा चौथ इस बार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी, 10 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं. डॉ. एन.पी. मिश्र, महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर बैढ़न के अनुसार इस दिन चंद्रोदय शाम 7:58 बजे होगा। इसी समय चंद्रदेव को दूध से अर्घ्य […]

You May Like