भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन को गति देने के लिए तैयार किए गए रोडमैप को प्रस्तुत किया गया।कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की स्पेसटेक नीति का भी लोकार्पण किया, जिससे प्रदेश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार, निवेश और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और नवाचार से जुड़े स्टार्टअप्स एवं नवप्रवर्तन को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई और स्पेसटेक जैसी उभरती तकनीकें प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी।
