स्टूडियो संचालक को मारा चाकू

ग्वालियर: एक फोटो स्टूडियो संचालक पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर पेट में चाकू मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्टूडियो संचालक के पीछे हटने से चाकू उसकी जांघ में लग गया। घटना बाला बाई का बाजार की है। घायल को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बावन पायगा जौहरी कॉलोनी निवासी मोहन कुशवाह की बालाबाई का बाजार में महेश किराना के सामने फोटो स्टूडियो और फोटो फ्रेम की दुकान है। स्टूडियो के सामने रहने वाला टीटू उर्फ हरीश गोदवानी अक्सर उससे विवाद करता रहता था। मोहन अपने साथी के साथ हिसाब-किताब पर बातचीत कर रहा था, तभी हरीश वहां पहुंचा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और चाकू निकालकर मोहन पर हमला कर दिया।

Next Post

जांच में खुलासा: नौनिहालों के जीवन से खेल रहा था छात्रावास अधीक्षक

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत हरदुली कला छात्रावास में 20 अगस्त 25 को 14 छात्र फूड प्वाइंजनिंग का शिकार हो गए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई थी। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज कर ली गई है। जांच […]

You May Like