
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केरल में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर वी डी सतीशन को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वी डी सतीशन जमीनी स्तर के नेता हैं और उन्हें कमजोर वर्गों तथा अल्पसंख्यकों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए इसे सही निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि सतीशन के नेतृत्व में केरल कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।
