‘द राजा साब’ ने पहले दिन मचाया तहलका, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

प्रभास की ‘द राजा साब’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। पहले दिन 45 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग दर्ज करते हुए 50 करोड़ क्लब की ओर मजबूत कदम बढ़ा लिया है। इसी के साथ प्रभास की तीन साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

रिलीज से पहले ही ‘द राजा साब’ की एडवांस बुकिंग ने साफ संकेत दे दिए थे कि फिल्म बड़े आंकड़े छूने वाली है। अब थिएटर्स में आने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रात 11 बजे तक करीब 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस दमदार ओपनिंग के साथ ‘द राजा साब’ प्रभास के करियर की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Next Post

बचपन में झेली कई परेशानियां, ‘कहो ना…प्यार है’ से बदली यूं किस्मत, जानें पूरी कहानी

Sat Jan 10 , 2026
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, बीमारी और आत्मविश्वास से भरी कहानी छिपी है, तो चलिए उनके बर्थडे के खास मौके जानते हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में […]

You May Like