
सोयतकलां, सोयतकलां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम से तैयार होने वाला अवैध मादक पदार्थ स्मैक करीब 7.39 ग्राम एवं एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा जब्त किया है. जब्त माल की कीमत करीब 75500 रुपए बताई गई है.
पुलिस के अनुसार घटना दिनांक 11 नवंबर को शाम 4.35 बजे इंदौर-कोटा रोड पर बजरंग दांगी के कुएं के पास भेरू महाराज के मंदिर के सामने जंगल ग्राम कल्याणपुरा में हुई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा. आरोपी का नाम नीरज पिता राजाराम राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 गरीबदासपुरा सोयतकलां है. उसके खिलाफ थाना सोयतकलां में अपराध क्रमांक 253/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया. यहां से पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत लाया गया. कार्रवाई में निरीक्षक रामगोपाल वर्मा, उप निरीक्षक कैलाशचंद्र सोनानिया, आरक्षक दिनेश गुर्जर, हेमन्त पाराशर, मुकेश दांगी, विश्वनाथ सिंह झाला, संजय दांगी, अमित शर्मा एवं सैनिक 38 महेश प्रजापति शामिल रहे.
