जुए के फड़ों पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार

जबलपुर: सिहोरा पुलिस ने पिण्डरई हार में सजे जुआ फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से 8 हजार 220 रूपये जप्त किये गये है।

टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि ग्राम पिण्डरई हार में 2 जुआ फड़ पर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे मोनू साहू निवासी सोनकर मोहल्ला मझौली थाना मझौली, कोदूलाल झारिया निवासी कोनीकला थाना मझौली, आशराम भूमिया निवासी ग्राम लोहारी मझौली, भोला उर्फ राजेन्द्र पटैल निवासी हरिसिंधी सिहोरा, जितेन्द्र बर्मन निवासी घाट सिमरिया खितौला, विशाल सिंह गौड़, निवासी ग्राम झिंगरई, रोहित भूमिया निवासी घाटसिमरिया को घेराबंदी कर पकड़ागया है।

Next Post

चुंगी में दुकानदारी करना है तो हफ्ता होगा, चाकू लहराकर व्यापारियों को बदमाश ने धमकाया

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता रुपए देने पड़ेंगे यह धमकी बदमाश ने चाकू लहराते हुए व्यापारियों को दी हैं।पुलिस ने बताया कि प्रतीक जैन 37 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा बजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेडिमेड कपड़ों का व्यवसाय करता […]

You May Like