नकाबपोश ले गया नगदी 50 हजार, सोने की 2 चैन

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत नक्षत्र नगर फेस 2 में सूने घर पर नकाबपोश ने धावा बोल नगदी 50 हजार, सोने की 2 चैन ले गया।

पुलिस ने बताया कि विवेक दुबे 32 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पास नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कोटेक महिन्द्रा बैंक में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत है उसके ससुर नरेन्द्र गोस्वामी का मकान नक्षत्र नगर फेस 2 में है, ससुर वर्तमान में देश से बाहर हैं, जिनके घर की चाबी उसके पास रहती है, ससुर के घर में लगे पेड़ पौधों में पानी डालने जाता है। वह ससुर के घर सुबह गया तो देखा घर के गेट का ताला लगा था दरवाजे का ताला टूटा था अंदर सामान बिखरा हुआ था उसने मोबाइल से ससुर नरेन्द्र गोस्वामी को घटना के बारे में बताया तो ससुर ने बताया कि बेडरूम की आलमारी के लॉकर में नगदी 50 हजार रूपये, सोने की 2 चैन रखीं थीं, उसने आलमारी का लॉकर चैक तो नगदी एवं सोने की चैन नहीं थीं कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया ससुर द्वारा अपने घर के सीसीटीव्ही चैक कर उसे बताया कि अज्ञात चोर अपने मुंह में नकाब पहने था जो घर में प्रवेश किया था। ससुर के पास सीसीटीव्ही का आनलाईन एक्सेस है।

Next Post

शीतलहर की चपेट में शहर सुबह-रात में ठंडी, दिन में धूप

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर। शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है। सुबह और रात में ठंड तेवर दिखाने लगी है जबकि दिन में धूप खिल रही है। शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव ने दर्शन दिए। ठंडी हवाएं ठुठरने मजबूर कर रही है। ठंड से बचने […]

You May Like