ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

सिंगरौली।बरगवां थाना क्षेत्र के कसर-गांगी मार्ग में आज दिन शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे ट्रक के टक्कर से एक बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं उक्त घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने कसर-गांगी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर बरगवां पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में लगी है। बरगवां थाना प्रभारी मो. समीर ने बताया कि रात करीब 8 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरवानी निवासी कमलेश साकेत पिता छोटेलाल साकेत उम्र 22 वर्ष गांव के ही समीपी खोड़वा के साप्ताहिक मेला में गया था। वापस मोटरसाइकिल से वापस अपने साथी शिवसागर पिता दयाराम उम्र 17 वर्ष के साथ घर की ओर आ रहा था कि बुकुरू नाला के समीप ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 17 एचएच 3481 से सीधे टकरा गया। जहां इस सड़क हादसे में कमलेश साकेत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी शिवसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मोटरसाइकिल सवार चालक काफी तेज रफ्तार एवं विपरित दिशा में थे। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच लोगों को समझाइश दे रही थी। वहीं मृतक के परिजन व ग्रामीण मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुये थे।

एक घंटे तक तड़पता रहा युवक

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि टक्कर भीषण था, जिसके चलते मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गये, जिसका मुख्य कारण बेकाबू गति से मोटरसाइकिल थी। वहीं मृतक भी करीब 45 मिनट के अधिक समय तक घटनास्थल पर तड़पता रहा। समय से एम्बुलेंस भी नही पहुंची। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार मिला होता तो यह हादसा न होता, कहीं न कहीं एम्बुलेंस की सेवा न मिलने से युवक की जान गई। वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक कमलेश लखनऊ में कहीं काम करता है। बीते दिन कल शुक्रवार को ही लखनऊ से घर आया था। इस हादसे के बाद मृतक के पूरा परिवार बदहवास हालत में है।

Next Post

रीवा में 8वीं की छात्रा को शराब पिला कर गैंगरेप दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 21 , 2026
रीवा। रीवा में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कक्षा आठवीं की छात्रा को दो आरोपियों ने किराए के मकान में ले जाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों की चंगुल से निकली […]

You May Like