
पन्ना। तराई अंचल क्षेत्र मे फिर से बदमाशों की चहल कदमी सुनाई देने लगी है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जिसमें ग्राम पंचायत छतैनी के मजरा पिपरहा थाना धरमपुर निवासी किसान रामऔतार पिता उमराव पाल जो कल 2 जून की रात्रि मे छतैनी निवासी चंद्रपाल लोध के यहां निमंत्रण मे गया हुआ था। रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह वापस आया तो घर के बाहर पडी चारपाई में सो गया प्रातः काल जब उसके बेटे छोटेलाल ने देखा तो उसके पिता लापता थे। जिससे घर मे कोहराम मच गया। इसकी सूचना थाना धरमपुर एवं सीमावर्ती थाना बृजपुर को दी गई। पुलिस छान बीन शुरू की लेकिन लगभग 5-6 घंटे बाद अपहत किसान रामऔतार बदमाशों को चमका देकर भागने में सफल हो गया और स्वयं थाना बृजपुर पहुंच गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान मौंके पर पहुंच गई उन्होंने बताया कि बृजपुर एवं धरमपुर थाना पुलिस द्वारा बदमाशों की सर्चिंग की जा रही है तथा अमहत किसान से भी पूंछंतांछ जारी है आगे जो भी जानकारी मिलेगी बताया जायेगा।
बृजपुर पुलिस, हीरा और धरमपुर पुलिस का रेत मे ध्यान केन्द्रितः- बृजपुर थाना क्षेत्र मे पन्ना से लेकर पहाडीखेरा तक स्वीकृत से लगभग कई गुना अधिक अवैध हीरा खदानें चल रही है और हीरा माफिया महज 10 प्रतिशत हीरा ही हीरा कार्यालय मे जमा करते हैं शेष सीधे दलालों के माध्यम से मुंबई एवं सूरत चले जाते हैं। जिसमें विभाग सहित पुलिस का संरक्षण रहता है। इसलिए कब किसे हीरा मिला इसमें बृजपुर थाना का ध्यान अधिक रहता है आपराधिक गतिविधियों एवं अपराधियों पर कम तथा उनके गुर्गे भी हीरा खदान क्षेत्रों में घूमते रहते हैं। यदि जैसे कि हीरा माफियाओं के दलाल ऐसी निगरानी हीरा खदानों के आसपास करते हैं जैसे कि स्वयं हीरा खदान संचालन करते हैं। यदि शत प्रतिशत हीरा विभाग मे जमा होने लगे और उसकी रायल्टी का पर्याप्त हिस्सा जिले के विकास में लगाया जाये तो जिले के विकास के लिए सरकार का मुंह नहीं देखना पडे। यही हाल धरमपुर थाना पुलिस का जिनका ध्यान रेत के अवैध कारोबार मे अधिक है अपराधियों एवं आपराधिक गतिविधियों में कम।
