नंदीश्वर जिनालय में श्री सिद्ध चक्र विधान, गाजे-बाजे के साथ निकली घट यात्रा

भोपाल। राजधानी भोपाल के मंदिरों में भगवान सिद्ध की आराधना का विशेष आयोजन किया गया। नंदीश्वर जिनालय में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए, जहां जिन प्रतिमाओं का विधिवत अभिषेक कर अष्ट द्रव्य अर्पित किए गए और श्री सिद्ध चक्र विधान की अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य घट यात्रा भी निकाली गई। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि ध्वजारोहण एडवोकेट प्रमोद ऊषा चौधरी परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वज्ञ ने किया। धर्म इंद्र, कमल, क्रांति, कुबेर, पदम, संगीता, श्रीपाल, मेना सुंदरी, राकेश, सुनीता सलामतपुर तथा महायज्ञ नायक शैलेश-रेखा ने मंडल पर अष्ट द्रव्य अर्पित किए। जिनालय में निरंतर जाप और पूजा-अर्चना जारी है।

 

Next Post

पानी की ही नहीं, दूध में दूध की भी हो रही है मिलावट

Wed Feb 25 , 2026
इंदौर: कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा डेरियों में दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए मशीनें रखना अनिवार्य किया गया था लेकिन उसके बाद लगातार निगरानी नहीं होने से ये मशीनें या तो हटा ली गईं या बंद पड़ी हैं. इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें शुद्ध […]

You May Like

मनोरंजन