पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्रकटोउत्सव प्रारंभ,कलश यात्रा निकली  

ओंकारेश्वर।आचार्य शंकर की दीक्षा स्थली ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय शंकराचार्य प्रकटोत्सव प्रारंभ हुआ 28 अप्रैल सोमवार को प्रात: 7.00 बजे आचार्य शंकर की प्रतिमा पालकी में सवार कर शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो भक्त पुरुष महिलाएं संत शामिल हुए।

सन्यास आश्रम से प्रारंभ होकर जेपी चौक पुराने पुल से ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर और वहां से ओमकार पर्वत पर स्थित एकात्म धाम स्थल पर पहुंची जहां पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

इस अवसर पर खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्य मंत्री पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मासु विभाग कार्यक्रम में शामिल हुए अंतिम दिवस 2 मई को पंचमी मुख्य दिन के अवसर पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रसिद्ध संत अवधेशानंद गिरि जी महाराज उपस्थित होंगे। प्रतिदिन शंकर संगीत शंकर विरचित पारायण एवं हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे । संतों के प्रवचन होंगे ओंकार पर्वत पर स्थित 108 फीट ऊंची बहु धातु की मूर्ति के पास कार्यक्रम स्थल बनाया गया है । यहां पर दक्षिण भारत से आए विद्वानों द्वारा सभी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे । ओंकारेश्वर दर्शन संत मंडल के अध्यक्ष मंगलदास त्यागी जी ने कहा कि संतो द्वारा भी पूरा-पूरा सहयोग इस कार्यक्रम में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आदिगुरु शंकराचार्य जी आठवीं शताब्दी में केरल से बाल्यावस्था में केवल 8 वर्ष की आयु में मां से आज्ञा लेकर ओंकारेश्वर आए और यहां नर्मदा जी के तट पर स्थित कोटि तीर्थ घाट पर गुरु गोविंदपाधाचार्य जी से 3 वर्ष तक दीक्षा ग्रहण करि सभी वेद पुराणों का अध्ययन किया और कई पुस्तक और ग्रंथ भी यहां पर उन्होंने रचना यहां से पूरे भारत का भ्रमण कर चार पीठ भी स्थापित किये और भारत में पुन: सनातन धर्म की पताका फहराई और अंत में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के पीछे समाधि ले ली थी।

Next Post

ट्रक में लदे 30 मवेशियों को पुलिस ने किया जप्त

Mon Apr 28 , 2025
शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बीती देर रात ठूँस ठूँस कर भरे 30 मवेशियों सहित ट्रक जप्त किया गया। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि ग्राम जमुआ, कुंदन किंग होटल के सामने मोहित सिंह एवं पंकज मिश्रा नाम के दो व्यक्ति अवैध रूप से कुछ मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ट्रक में […]

You May Like