डिंडौरी में सड़क हादसे में सात लोग घायल

डिंडौरी,12 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आज दोपहर एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नूनखान गांव के पास शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के वाहन और एक कार के बीच आमने सामने की भिडंत हो गई। इस हादसे में कार सवार प्रियांशु कांसकर (26), भैयालाल गुप्ता (62), साजन परस्ते (18), अनिल गुप्ता (31) और प्रतीक गुप्ता (25) तथा एसडीएम वाहन के चालक रोहित कुमार (25) और गनमैन मुकेश कुमार (29) घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

आबकारी टीम ने जब्त की अवैध देशी मदिरा

Sun Jan 12 , 2025
ग्वालियर,12 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में आबकारी टीम ने दबिश देकर विभिन्न स्थानों से लगभग 12000 किलोग्राम गुड लहान और 80 लीटर देशी मदिरा जब्त की है। सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुमार कुर्मी ने बताया कि जिले के भितरवार क्षेत्र में, चकमियापुर, गोलपुरा और गोहिंदा क्षेत्र में कल […]

You May Like