कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 180 रनों का लक्ष्य

कोलकाता 07 मई (वार्ता) अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसल (38) मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 57वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।।

आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य राहणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को पहला झटका रहमानउल्लाह गुरबाज (11) के रूप में लगा। उन्हें अंशुल काम्बोज ने नूर अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य राहणे ने सुनील नारायण के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में नूर अहमद ने धोनी के हाथों सुनील नारायण को स्टंप आउट कराकर कोलकाता को दूसरा झटका दिया। इसी ओवर में नूर ने अंगकृष रघुवंशी (एक) को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। आंद्रे रसल ने 21 गेंदों में चार चौक और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। रसल को भी नूर ने आउट किया। नूर का चौथा शिकार रिंकू सिंह (नौ) बने। अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रनों की पारी खेली। मनीष पांडे 28 गेंदों 36 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने चार विकेट लिये। अंशुल काम्बाेज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

कस्टडी से भागने के प्रयास में लव जिहाद का आरोपी फरमान मंसूरी पुलिस फायरिंग में घायल

Wed May 7 , 2025
उज्जैन। ग्राम बिछड़ौद में लव जिहाद मामले में मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। आरोपी ने तबीयत खराब होने का नाटक कर पुलिस से बंदूक छीन ली और फायर किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। फरमान और […]

You May Like