ओली की गिरफ्तारी देश में न्याय की नयी शुरुआत-गुरुंग

काठमांडू 28 मार्च (वार्ता) नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर शनिवार को कहा कि यह देश में न्याय की नयी शुरुआत है।

श्री गुरुंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और यह गिरफ्तारी किसी के खिलाफ प्रतिशोध नहीं है , यह सिर्फ न्याय की शुरुआत है।

उन्होंने कहा ”मेरा मानना है कि देश अब नयी दिशा में बढ़ रहा है।”

पुलिस ने आज सुबह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री श्री ओली तथा पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें पिछले वर्ष सितंबर में हुए ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में हुयी मौतों के मामले की जांच के लिए गठित एक उच्च स्तरीय जांच आयोग की सिफारिशों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

देश में चुनावों के बाद शुक्रवार को श्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हुआ है। इसके मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयोग के सिफारिशों को स्वीकार कर इन पर अमल करने का निर्णय लिया गया था।

 

 

Next Post

एमपीआईडीसी ने लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने बुलाया आवेदन

Sat Mar 28 , 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने लॉजिस्टिक पार्क बनाने के लिए आवेदन बुलाए है. इसके तहत 23 हेक्टेयर जमीन पर 50 प्रतिशत विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएंगे. एमपीआईडीसी इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम माचल में लॉजिस्टिक पार्क बनाएगा. इसके लिए एमपीआईडीसी के पास 23.33 हेक्टेयर जमीन मौजूद है. उक्त […]

You May Like