भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सदन में पेश किया गया। प्रदेश सरकार के इस अहम कदम के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस ने फिलहाल इस विधेयक पर कोई अंतिम रुख स्पष्ट नहीं किया है।पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि सरकार ने आज यूसीसी बिल सदन में पेश किया है।
कांग्रेस पहले इस विधेयक का विस्तार से अध्ययन करेगी, इसके बाद पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण कानून पर निर्णय लेने से पहले उसके सभी प्रावधानों को समझना जरूरी है।
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि विधानसभा में इस विधेयक पर आगे क्या चर्चा होती है और कांग्रेस समेत विपक्ष इस पर क्या रुख अपनाता है। यूसीसी विधेयक को लेकर आने वाले दिनों में सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।
