कैलारस में बेकाबू होकर पलटी बस, 8 यात्री घायल

मुरैना। कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम एहरोली रोड पर मंगलवार को एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को मुरैना से सबलगढ़ जा रही चंबल बस सर्विस की बस एहरौली गांव के पास अचानक बेकाबू हाेकर पलट गई। घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में खिडोरा निवासी रेखा सिकरवार (45), जनकपुर पोरसा के अनिरुद्ध सिंह तोमर (45), खिडोरा की श्यामवती सिकरवार (55), ग्वालियर के मुन्नू (70), भिंड के मोना निवासी रीना भदोरिया (36) और उनकी बेटी दीक्षा (10), तथा सालपुर पोरसा के रंजना भदोरिया (35) और उनका बेटा कार्तिक (6) शामिल हैं।

Next Post

अहमदाबाद ने विभिन्न टिकट जांच अभियानों से प्राप्त किया 6.34 करोड़ रु का जुर्माना

Tue Jun 3 , 2025
अहमदाबाद, 03 जून (वार्ता) पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मण्डल ने अप्रैल-मई 2025 में विभिन्न टिकट जांच अभियानों से 6.34 करोड़ रुपये जुर्माना प्राप्त किया है। मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि अहमदाबाद मंडल अपने यात्रियों की सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है। वैध […]

You May Like

मनोरंजन