बीकानेर शिर्डी का खंडवा स्टॉपेज

खंडवा। रेलवे विभाग द्वारा बीकानेर से साईं नगर शिर्डी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन पुन: शुरू किया जा रहा है पूर्व के महीनो में यह ट्रेन विशेष अवसरों पर चलाई जाती रही हैं। इसका स्टॉपेज खंडवा स्टेशन पर नहीं दिया जाता था। इसको लेकर खंडवा सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल रेल मंत्री और मध्य और उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधको को पत्र भी भेजकर खंडवा स्टॉपेज की मांग उठा चुके है।

इस मर्तबा त्योहारों में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन पुन: संचालित की जा रही हैं। सांसद पाटिल की मांग पर इसका स्टॉपेज खंडवा दिया गया है।

मध्य रेल क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मांग को मानते हुए रेलवे विभाग ने बीकानेर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज में शामिल कर दिया है।

चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बंसल,गुरमीत सिंह उबेजा, गोवर्धन गोलानी,संतोष गुप्ता आदि ने सांसद पाटिल से इस ट्रेन को खंडवा स्टॉपेज कराने की मांग रखी थी। यह ट्रेन खंडवा से शिर्डी के साथ ही व्हाया भोपाल होकर कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर के रास्ते बीकानेर तक ट्रेन सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर से दिनांक 27 सितम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 13.30 को रवाना होकर खंडवा प्रति रविवार दोपहर 12.25 बजे आएंगी तथा शाम 19.00 बजे पर शिर्डी पहुँचेंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04716 विशेष शिर्डी से दिनांक 28 सितम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार को शाम 19.35 को रवाना होकर सोमवार रात 3.35 बजे खंडवा आएंगी तथा मंगलवार प्रात: 5.00 पर बीकानेर पहुँचेंगी ।

स्टोपेजेस : बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर शेखावटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, खंडवा,भुसावल, मनमाड़, साईं नगर शिर्डी होगा।

Next Post

कपास किसानों के लिए खुशखबरी, मोबाईल एप से कर सकेंगे पंजीकरण

Wed Sep 3 , 2025
बुरहानपुर। कृषि उपज मंडी क्षेत्र बुरहानपुर के समस्त कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि भारतीय कपास निगम लिमिटेड सीसीआई द्वारा किसानों की सुविधा हेतु कपास किसान नामक मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से किसान आगामी कपास सीजन 2025.26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी योजना का […]

You May Like