भिंड: भिंड पुलिस ने लूट के आरोपी को मौ थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में पकड़ा है। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आरोपी के हाथ में गोली लगी। आरोपी के पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल जप्त की गई है। आरोपी द्वारा भिंड जिले से कई थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाएं की गई थी। आरोपी का उपचार मौ स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन में डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक तोमर व अटेर एसडीओपी, मौ एसडीओपी के मार्गदर्शन में ऊमरी टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर,बरोही थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया, सायबर प्रभारी सत्यवीर सिंह, राहुल यादव, सतेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
