किशोरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सतना: जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अबेर में 14 वर्ष की बालिका की हुई अंधी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धान की रोपाई की मजदूरी करने के लिए पखवाड़े भर पहले आया था और घटना वाले दिन ही वापस लौटने वाला था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 06.00 बजे थाना कोटर में सूचना मिली कि एक 14 वर्ष की नाबालिक लड़की का शव ग्राम अबेर लखनवाह रोड के किनारे मिली है जिस सूचना पर तत्काल थाना से टीम रवाना होकर मौके पर पहुँची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा एवं सायबर सेल तथा एफएसएल टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश हेतु साक्ष्य एकत्रित किया गया एवं घटना स्थल के पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज के आधार पर नाबालिक लड़की एवं संदिग्ध को घटनास्थल के पास जाते देखा गया। संदिग्ध की तलाश कर दस्तयाब किया गया एवं पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी।

जिसकी पहचान प्रताप सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी चड्डा फैक्ट्री चैनपुरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. के तौर पर हुई। आरोपी ने बताया कि धान की रोपाई करने अपने गाँव के लोगों के साथ ग्राम अबेर 15 दिन पूर्व आया था एवं अपने साथियों के साथ मृतिका के घर के बगल में किराये से कमरा लेकर रहता था। रविवार की सुबह के समय नाबालिक लड़की के बाहर फ्रेश होने के लिए जाते समय पीछा कर उसके साथ गलत काम करना एवं मना करने पर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Next Post

भूमिगत डीजल टैंक की सफाई में उतरे 2 कर्मचारी हुए बेसुध   

Tue Aug 4 , 2026
सतना : शहर के सेमरिया चौराहा के निकट स्थित एक पट्रोल पंप के लगभग 20 साल से बंद पड़े भूमिगत डीजल टैंक की सफाई करने के लिए उतरे 2 कर्मचारी बेसुध होकर गिर गए. एसडीआरएएफ की सहायता नहीं मिलने पर आनन-फानन में ननि के दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और […]

You May Like