कपास किसानों के लिए खुशखबरी, मोबाईल एप से कर सकेंगे पंजीकरण

बुरहानपुर। कृषि उपज मंडी क्षेत्र बुरहानपुर के समस्त कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि भारतीय कपास निगम लिमिटेड सीसीआई द्वारा किसानों की सुविधा हेतु कपास किसान नामक मोबाईल एप विकसित किया गया है। इसके माध्यम से किसान आगामी कपास सीजन 2025.26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी योजना का लाभ ले सकेंगे। किसान आधार कार्ड आधारित स्वयं पंजीकरण कर एप के जरिए अपना कपास समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे। कपास किसान मोबाईल एप 30 अगस्त 2025 से गूगल प्ले स्टोर और आईएसओ प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक जारी रहेगी। बुरहानुपर मंडी सचिव भूपेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया किए किसानों से अनुरोध है कि वे समय पर ओटीपी आधारित पंजीकरण पूर्ण करें, ताकि एमएसपी योजना का पूरा लाभ उठा सकें। सीसीआई को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय करने हेतु वही किसान पात्र होंगे जिन्होंने पंजीकरण कराया है। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी सीसीआई केन्द्र प्रभारी या मंडी से सम्पर्क कर सकते है।

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज:- वैध भूमि अभिलेख जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित हो। कपास फसल बुवाई संबंधी अभिलेख,जो स्थानीय राजस्व विभाग या कृषि विभाग से प्रमाणित हो। आधार कार्ड जिसमें मोबाईल नंबंर अपडेट हो एवं बैंक खाते से आधार सीडिंग की गई हो।

Next Post

बारिश के बीच नगर से विमानों में निकले ठाकुरजी

Wed Sep 3 , 2025
ब्यावरा।डोल ग्यारस पर बुधवार को जब मंदिरों से ठाकुरजी विमान में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो चहुंऔर जयकारें गूंज उठे. ठाकुरजी के आगमन पर मानों इन्द्रदेव ने भी आसमान से पानी बरसाकर स्वागत किया. ठाकुरजी केे दर्शन कर आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. दोपहर बाद विभिन्न […]

You May Like