श्रद्धा से सराबोर रही कांवड़ यात्रा, गूंजे ‘बम बम भोले’ के जयकारे

विदिशा। सावन माह के पावन अवसर पर झील कुआं हनुमान मंदिर से महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति और उल्लास के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। श्रद्धालु बेतवा नदी के बड़वाले घाट पहुंचे, पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर जल भरकर शिवालय लौटे। मंदिर में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और भव्य आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन झील कुआं मंदिर समिति द्वारा किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। यह आयोजन समाज में भक्ति, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।

 

Next Post

नगर पालिका ने 3 दिन में पकड़े 34 आवारा मवेशी

Mon Jul 28 , 2025
रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है पहले दिन नगर पालिका ने एलाइंस मुनादी पिटवाकर पशु मालिकों को कचरा संग्रहण वाहनों से डोर टू डोर द सूचना दी। लगातार पिछले तीन दिनों से नगर पालिका के अमले ने […]

You May Like