रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है पहले दिन नगर पालिका ने एलाइंस मुनादी पिटवाकर पशु मालिकों को कचरा संग्रहण वाहनों से डोर टू डोर द सूचना दी। लगातार पिछले तीन दिनों से नगर पालिका के अमले ने आवारा पशुओं को पकड़कर वाहनों में भरकर गौशाला भेजा। यह भी बताया जा रहा है कि अपने पालतू पशुओं को घरों में खूंटे पर बांधकर रखें।यदि पशुओं को आवारा छोड़ा तो खैर नहीं।लापरवाह पशु मालिकों को पर ₹5000 जुर्माना की बात भी कही गई है। इसके अलावा गौशाला में ₹1000 पेनाल्टी रखी गई है। जिससे पशु मालिक परेशान है।
तीन दिन में ये पकड़े आवारा मवेशी:
नपा कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक पहले रोज 10 आवारा पशुओं को नेशनल हाइवेऔर बायपास रायसेन, सागर भोपाल स्टेट हाइवे की सड़कों पर स्वछंद घूमते पकड़ा।इनमें 8 गायें, एक बछड़ा एक बछिया को पकड़कर गौ शाला भिजवाया।इसी तरह दूसरे रोज 12 आवारा गायें,तीसरे रोज 12 आवारा पशुओं को पकड़ा और वाहनों से जिला मुख्यालय के आसपास की गौ शालाओं में भिजवाने के इंतजाम किए।
इनका कहना है:
शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा आवारा पशु पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाह पशु मालिकों के खिलाफ ₹5000 का जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई होना तय है ।पशु मालिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि घर से पशुओं को आवारा ना छोड़े।
