आयुष बदौनी का लगातार दूसरा दोहरा शतक, गंभीर और विराट की बराबरी की

रांची, 27 अक्टूबर (वार्ता) आयुष बदौनी (नाबाद 210) के लगातार दूसरे दोहरे शतक की मदद से दिल्ली ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 515 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में झारखंड ने स्टंप्स तक चार विकेट पर 131 रन बना लिए हैं और वह दिल्ली के स्कोर से 384 रन पीछे है ।

आयुष बदौनी ने गुजरात और झारखंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में दो डबल सेंचुरी लगाकर फर्स्ट क्लास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। गौतम गंभीर और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दिल्ली के सिर्फ तीसरे बैट्समैन हैं और कुल मिलाकर 21वें भारतीय हैं।

बदौनी ने 228 गेंदों में नाबाद 210 रन में 19 चौके और तीन छक्के लगाए।बदौनी ने सुमित माथुर (नाबाद 150) के साथ छठे विकेट के लिए 334 रन की अविजित साझेदारी की। माथुर ने 253 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए।

जवाब में झारखंड ने स्टंप्स तक अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। उत्कर्ष सिंह 53 रन बनाकर झारखंड की उम्मीदों को संभाले हुए हैं ।

 

Next Post

दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देगा बीसीसीआई, डीसीसीआई ने पहल का किया स्वागत

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। बोर्ड ने अपने सभी सदस्य संघों से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के कल्याण, विकास और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की […]

You May Like