ओडिशा के गहिरमाथा अभयारण्य में मछली पकड़ने के आरोप में 16 मछुआरे गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 06 नवंबर (वार्ता) ओडिशा में वन अधिकारियों ने केंद्रपाड़ा जिले के कछुआ गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य से गुरुवार को अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 16 समुद्री मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नॉवें जब्त कर ली।

सहायक वन संरक्षक मानस दास ने बताया कि निषिद्ध अभयारण्य क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मछली पकड़ने वाली नॉवों को वन गश्ती दल ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए ये लोग भद्रक और बालासोर जिलों के समुद्री मछुआरे हैं। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वन अधिकारी ने बताया कि मछली पकड़ने वाले जहाज ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, ओडिशा समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम और समुद्री अभयारण्य के अनिवार्य नियमों का उल्लंघन करते हुए निषिद्ध अभयारण्य गलियारों में अतिक्रमण किया था।

राज्य सरकार ने लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के बड़े पैमाने पर घोंसले बनाने के मद्देनजर एक नवंबर से धामरा-देवी नदी के मुहाने के 20 किलोमीटर लंबे हिस्से में सात महीने के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि गहिरमाथा में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध साल भर लागू रहता है। इसे समुद्री अभयारण्य का दर्जा प्राप्त है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 के अंतर्गत आने वाले इस मूक प्रजाति को अत्यधिक संकटग्रस्त होने के कारण लंबे समय तक जाल में फँसाकर दम घुटने से मौत हो जाती है।

 

 

 

Next Post

किसान कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Thu Nov 6 , 2025
सोहागपुर। ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नवल पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैमचंद कश्यप के नेतृत्व में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नरवाई निष्पादन हेतु उपकरणों […]

You May Like