ग्वालियर के पुरानी छावनी में बनने वाला नगर द्वार का नाम ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ रखा जाएगे: यादव

भोपाल, 14 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज घोषणा करते हुए कहा कि ग्वालियर के पुरानी छावनी में बनने वाले नगर द्वार का नाम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह के सम्मान में ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ रखा जाएगा।

डॉ यादव ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आज गर्व के साथ हम ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में बनने वाले नगर द्वार का नाम सिख धर्म के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद सिंह जी के सम्मान में ‘दाता बंदी छोड़ द्वार’ रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर और चंबल संभाग सिख समुदाय के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। गुरु हरगोबिंद सिंह जी का साहस और बलिदान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

Next Post

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया दिनदहाड़े चोरी करने वाला

Fri Feb 14 , 2025
विजय नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार लाखों रूपए के आभूषण और नगदी की जब्त इंदौर:विजय नगर पुलिस ने सूने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की […]

You May Like