सप्ताह में दूसरी बार पारा न्यूनतम स्तर पर, कई शहर शीतलहर की चपेट में

इंदौर: इंदौर में इस बार रिकॉर्ड तोड ठंड पड़ रही है। आज सप्ताह में दूसरी बार पारा न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वही दिन के तापमान में मामूली अंतर आया है, लेकिन शाम से ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेजी गिरावट आई है।कल रात इंदौर में पारा एक बार फिर अपने न्यूनतम स्तर 4.5 पर पहुंच गया है। सप्ताह में लगातार दूसरी बार पारा 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है।

वैसे पिछले एक हफ्ते से पारा 5 से 7 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। दिन के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया है। कल और आज दिन का तापमान 27.9 ही दर्ज हुआ है, लेकिन शाम को 5.30 बजे 4 डिग्री गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात 8 बजे दो डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

प्रदेश में इंदौर , भोपाल, शहडोल, शाजापुर और मंदसौर में सबसे कम तापमान रहा है। उक्त सभी शहर शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले तीन दिन शीतलहर का प्रभाव बना रहने की संभावना है।प्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर ( शहडोल) में 3.5 डिग्री और सबसे अधिक तापमान छिंदवाड़ा में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Next Post

कांग्रेस ने अहम मसलों पर चर्चा के लिये बुलायी कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस आलाकमान ने 27 दिसंबर को यहां कार्यसमिति की बैठक बुलायी है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य सदस्य शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार की ओर से संसद में […]

You May Like