एकादशी पर उमड़ा जनसैलाब खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु 

ब्यावरा। एकादशी के अवसर पर गुना रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर धाम पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

यहां उज्जैन से मंगवाए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया. सुबह की आरती से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था. दोपहर की आरती तक मंदिर प्रांगण पूरी तरह भर गया. नगर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रो, जिले भर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आये. ढोल-ढमाकों के साथ निशान यात्राएं मंदिर पहुंची.

स्थानीय पिंजारा गली स्थित काली माता मंदिर से विशाल निशान यात्रा निकाली गई. अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की व्यवस्था की गई. नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाएं रखने में सहयोग किया. हाइवे का रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों को वन-वे मार्ग से निकाला गया.

Next Post

चूनाखो पर बनेगा बड़ा स्टॉप डैम, सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया स्थल निरीक्षण

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी विधानसभा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूना खो पर वन्य प्राणियों, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बड़ा स्टॉप डैम बनाया जाएगा जिसको लेकर शुक्रवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने चूना खो पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। सांसद भारत सिंह द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन