मां की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गया जेल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत जमुनिया बदरिया गांव में खाना न देने पर मां की हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक श्याम सिंह मरावी 50 वर्ष निवासी ग्राम बंदरिया खेती किसानी करता है उसके 2 पुत्र एवं 1 पुत्री है, पुत्र बसोरी मरावी एवं पुत्री प्रीति मरावी दिमागी रूप से ठीक नहीं हैं, बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पुत्र दीपक मरावी पहुंचा और मां जमुना बाई मरावी 50 वर्ष से खाना मांगा।

खाना देने से मना करने पर दीपक आगबबूला हो गया था। जिसके बाद उसने फरसा से हमला कर मां की हत्या कर दी थी। श्याम सिंह घर पहुंचा तो पत्नी जमुना बाई साड़ी से ढकी हुई मृत पड़ी थी। जबकि दूसरे कमरे में उसका पुत्र दीपक मरावी बैठा था। पिता के पूछने पर बोला कि मां खाना नहीं दे रही थी इसलिए मैंने मार डाला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। टीआई सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि आरोपित दीपक सिंह मरावी 24 वर्ष को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एकांश हत्याकांड: सातवां आरोपी भी गया जेल
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में पिछले माह कार-बाइक मेें हुए एक्सीडेंट के बाद चाकुओं से गोदकर फर्नीचर कारोबारी की एकांश साहू की हत्या करने वाला सातवां आरोपी भी पुलिस ने दबोच लिया जिसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है जबकि हत्याकांड का आठवां आरोपी अब भी फरार है। 6 आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके है ।
विदित हो कि एकांश साहू पिता सुरेश साहू 34 वर्ष निवासी सब्जी मंडी अधारताल का फर्नीचर कारोबारी था। रविवार रात्रि वे अपने दोस्त मोहित के साथ क्रेटा कार से घर लौट रहा था। रात्रि करीब 11:30 बजे लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में एकांश साहू की गाड़ी का एक्सीडेंट एक मोटर सायकिल से हो गया था।

इसके बाद बाइक चालक और कार चालक के बीच विवाद हुआ और बाइक चालक ने फोन करके साथियों युवकों को बुला लिया इसके बाद मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर एकांश की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बाइक चालक शिवम बाजपेयी एवं उसके साथी सुधीर चौधरी, अकिंत चौरसिया , सुमित चौधरी, जय बेन, समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। कमलेश महोबिया और छोटू ठाकुर फरार हो गए थे । अब पुलिस ने कमलेश महोबिया को भी दबोच लिया जिसे कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि छोटी ठाकुर अब भी फरार है। जिसकी भी तलाश जारी है ।

Next Post

वारदात करने की फिराक में घूम रहा फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक कुख्यात बदमाश को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी दीपेश तिवारी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और आबकारी एक्ट व मारपीट के ममले में फरार चल रहा था।टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वेंट क्वार्टर […]

You May Like