हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा प्रारंभ

सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्ड्री परीक्षाएं शुक्रवार को जिले के सभी विकासखंडों के निर्धारित 97 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई. परीक्षा के प्रथम दिवस कक्षा 10 वीं में उर्दू विषय तथा कक्षा 12 वीं में भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनीमल हसबेंडरी, विज्ञान के तत्व एवं भारतीय कला के इतिहास विषयों के प्रश्न पत्र आयोजित किए गए. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई तथा जिले में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ. डीईओ तोमर ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है.

 

Next Post

गेहूं उपार्जन की समस्या के लिए कंट्रोल रूम बना

Sat Feb 14 , 2026
सीहोर। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रारंभ हो गया है जो 7 मार्च तक किया जाएगा. कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार प्रतिदिन जिले से किसानों के पंजीयन, खरीदी एवं भुगतान संबंधी समस्याओं का निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय मेंकंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. कंट्रोल रूम का […]

You May Like