महा स्नान के साथ जगन्नाथ जन्मोत्सव आरम्भ

नर्मदापुरम। बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर महा स्नान के साथ अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाडा में भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव आरम्भ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। पूरा गांव जय जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

प्रातः सबसे पहले भगवान के स्नान के लिए पूजा अर्चना ने बाद नर्मदा जल लाया गया। उसके उपरांत ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा द्वारा भगवान की विशेष पूजा की गई। फिर भगवान को मंदिर से पंडाल में लाया गया। इस दौरान ठाकुर राजा ने सोने की झाड़ू से भगवान की राह को साफ किया। उसके पश्चात ओडिशा से पधारे विद्वान रश्मि रंजन पाणी और अन्य ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ बलभद्र, सुभद्रा, भगवान जगन्नाथ और सुदर्शन चक्र के औषधि युक्त जल से स्नान कराए गए।

स्नान के बाद भगवान का गजानन शृंगार किया गया। आरती भोग के बाद शाम तक भगवान के भक्तों की दर्शन दिए। शाम को आरती के बाद भगवान अस्वस्थ होने के कारण विश्राम में चले गए। भगवांनके मुख्य अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि अब भगवान स्वस्थ होने के बाद 27 जून को नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर जाएंगे। इसके लिए मालाखेड़ी स्थित स्वयंवरम गार्डन को गुंडीचा भवन बनाया जा रहा है। यहां भगवान 5 जुलाई तक रहेंगे।

Next Post

चोला बैंक के सर्वर रूम में आग लगने से मची अफरातफरी

Wed Jun 11 , 2025
ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रबनी पर स्थित ओम परिसर में स्थित चोला बैंक के सर्वर रूम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like