मनीला, 07 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिणी फिलीपींस के सुल्तान कुदरत प्रांत में एक मिनी डंप ट्रक के खड्डे में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:20 बजे हुई जब ट्रक लेबाक कस्बे में राजमार्ग पर ढलान वाले मोड़ पर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण वह एक निर्माणाधीन सड़क के कंक्रीट मलबे से टकरा गया और फिर एक खड्डे में गिर गया।
आपातकालीन कर्मचारी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलीपींस के ग्रामीण इलाकों में लोगों को ले जाने के लिए डंप ट्रक का उपयोग करना सामान्य बात है।
Next Post
ओडिशा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बिभूति भूषण सिंह मर्दराज का निधन
Thu Aug 7 , 2025
भुवनेश्वर 07 अगस्त (वार्ता) ओडिशा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति भूषण सिंह मर्दराज का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। खंडापारा राजपरिवार के सदस्य श्री मर्दराज तीन बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। वह पहली बार 1980 से 1985 तक निर्दलीय […]

You May Like
-
7 months ago
चुनाव आयोग केंद्र की कठपुतली बन गया: स्वदेश
-
1 year ago
सीएचपी से SECL का चोरी का सामान जब्त
