सिंगरौली:देवसर क्षेत्र में खराब सड़क की वजह से एक स्कूल बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बस बच्चों को लेने जा रही थी, लेकिन रास्ते में सड़क की बदहाल स्थिति और बारिश के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। चालक की सतर्कता से बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सड़क की खराब हालत को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है, जबकि इसी रास्ते से रोज़ाना स्कूली वाहन और ग्रामीण गुजरते हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
