श्वानों के बीच में घिरे गाय के बछड़े को बचाया

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चिकनी कुआं दुबे कॉलोनी क्षेत्र में श्वानों ने गाय के बछड़े को घेर लिया। गनीमत रही कि समय रहते सर्प विशेषज्ञ ने श्वानों के झुंड को खदेड़ दिया और श्वानों के हमले से बछड़ा बच गया।जानकारी के मुताबिक गढ़ा थानांतर्गत चिकनी कुआं दुबे कालोनी क्षेत्र में दोपहर तीन बजे लगभग आधा दर्जन गाय एक खाली पड़े भूखंड में लगी घास खा रहीं थीं और उनके बीच एक बछड़ा अचानक उछल कूद करने लगा तभी वहां कहीं से श्वानों का दल वहां पर आ गया और उछल कूद कर रहे बछड़े को घेर लिया जिसके कारण बछड़े की जान संकट में आ गई

तभी राह से गुजर रहे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने देखा तो दौडक़र कुत्तों के दल के बीच फंसे बछड़े को बाहर कर दिया। कुत्तों के दल को खदेड़ दिया। फिर गाय के दल को भी भूखंड से बाहर किया। दुबे के अनुसार समय पर वहां ना पहुंचते तो आवारा कुत्ते बछड़े को नुकसान पहुंचा देते।

Next Post

मटन-चिकन शॉप पर 4 हजार का जुर्माना

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल। नगर निगम के स्वास्थ्स विभाग के अमले ने रविवार का मटन चिकन की दुकान पर जुर्माने की कार्रवाई की. यह जुर्माने की कार्रवाई जोन 9 के अंतर्गत वर्धमान ग्रीन पार्क क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ज़म ज़म मटन-चिकन शॉप पर की गई. इस दुकान पर 4 हजार रुपये […]

You May Like