वारदात करने की फिराक में घूम रहा फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक कुख्यात बदमाश को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी दीपेश तिवारी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और आबकारी एक्ट व मारपीट के ममले में फरार चल रहा था।टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वेंट क्वार्टर रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर तलवार लेकर वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े दीपेश तिवारी (35) पिता कन्हैयालाल तिवारी, निवासी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार तलवार बरामद की गई। आरोपी दीपेश एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट, तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के कुल 22 अपराध पहले से दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार दीपेश गढ़ा थाने के ही दो पुराने मामलों शराब तस्करी और मारपीट के ममले में फरार चल रहा था जिसमें भी उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Next Post

गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

Sat Mar 14 , 2026
जबलपुर:क्राइम ब्रांच ने भेड़ाघाट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया ने बताया कि भेड़ाघाट चौराहा के पास पुलिया के नीचे क्राइम ब्रांच और थाना भेड़ाघाट की संयुक्त टीम ने दबिश दो शक्ति साहू […]

You May Like