
रीवा, थाना अमहिया पुलिस की अबैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी, जुआँ फड़ मे रेड कार्यवाही कर जुआरियो को पकडकर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देश पर दबिश देकर 4 जुआरियो को पकड़ा गया.
शनिवार की दोपहर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धोबिया टंकी सरस्वती स्कूल के पास रोड के किनारे कुछ लोग पैसों की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गई तो 04 जुआरी मौके पर पकड़े गये. पकड़े गये जुआरियो ने अपना नाम शमशाद शाह पिता स्व. फरीद शाह उम्र 35 वर्ष निवासी कमसरियत मोहल्ला, इकरामुल हक पिता हसीनुर रहमान उम्र 45 वर्ष निवासी धोबिया टंकी, बबलू यादव पिता भवानीदीन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी अशोक नगर, हफीजुद्दीन पिता बबलू खान उम्र 44 वर्ष निवासी तकिया बिछिया का होना बताया. जुए के फड़ से तास के पत्ते एवं 6600 रु. नगदी को मौके से जप्त किया जाकर 04 जुआरियो के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत विधिनुसार कार्यवाही की गई है.
