
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत बिचबेहरी के अंतर्गत संचालित नवीन माध्यमिक शाला बिचबेहरी में शिक्षकों के आचरण एवं कार्यप्रणाली को स्कूल के वातावरण में प्रतिकूल असर हो रहा है. बच्चों और पालकों ने पहले ग्राम पंचायत में इस बात की शिकायत की फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शे शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पालकों ने शिकायत में अतिथि शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि स्कूल में कार्यरत अतिथि शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों का आचरण तथा कार्यप्रणाली उचित नहीं होने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पालकों का आरोप है कि इस तरह की स्थिति से स्कूल की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही बच्चों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए वहां शिक्षकों का व्यवहार जिम्मेदाराना और अनुशासित होना आवश्यक है। शिकायत पत्र में पालकों ने आरोपों की पुष्टि होने की स्थिति में संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पडऩे पर उसे स्कूल से बाहर करने की कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है। आवेदन के अंत में पालकों ने मामले का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया है।
जांच कर उचित कार्रवाई की मांग ०००००००००
पालकों ने सरपंच से मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामसभा बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामसभा के माध्यम से शिकायत से जुड़े सभी पक्षों को सुना जाए और वास्तविक स्थिति सामने लाकर उसका निराकरण किया जाए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
स्कूल की छवि हो रही खराब ०००००००
शिकायत में पालकों ने चिंता जताते हुए कहा है कि शिक्षकों के आचरण एवं कार्यप्रणाली को लेकर सामने आ रही शिकायतों से स्कूल और बच्चों की छवि प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि विद्यालय में ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां विद्यार्थी सुरक्षित और अनुशासित माहौल में शिक्षा प्राप्त कर सकें। शिक्षकों के आचरण एवं कार्यप्रणाली की जांच कर ग्रामसभा के माध्यम से शिकायत का निराकरण किया जाए।
