बिजली कटौती से बेहाल आमजन में पनपा आक्रोश

बुधनी। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है. दिन हो या रात, बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल होने, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली नहीं रहने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, वहीं घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यापार और पेयजल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. लोगों का कहना है बिजली की आंख-मिचौली जारी है. बिजली आने-जाने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है. वहीं मोटर पंप बंद रहने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है. पूर्व में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. नागरिक विद्युत वितरण केंद्र पहुंचे आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की थी. कनिष्ठ अभियंता एमडी धुर्वे ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. तकनीकी अमला फॉल्ट को दूर करने में जुटा हुआ है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

 

 

Next Post

बीबीए में मुस्कान ने किया कॉलेज में टॉप

Sun Aug 2 , 2026
रेहटी। विक्रमादित्य कॉलेज के बीबीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रा मुस्कान दुबे पिता राजकिशोर दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.45 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं. परीक्षा परिणाम में […]

You May Like